Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया की काव्य गोष्ठी संपन्न

अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया की काव्य गोष्ठी संपन्न

अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया की काव्य गोष्ठी संपन्न

लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया के तत्वावधान में एक सरस अनागत काव्य गोष्ठी का आयोजन सरस्वती एकेडमी भरत नगर सीतापुर रोड लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर त्रिपाठी “संपादक राष्ट्रीय नवल टाइम्स” द्वारा की गई। मुख्य अतिथि खालिद हुसैन रहे।
वाणी वंदना सत्यदेव सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवीण पाण्डेय ‘आवारा’द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सत्यदेव सिंह, अरविन्द रस्तोगी, डॉ हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी”, पंडित विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय ‘आवारा’, खालिद हुसैन, नवल किशोर त्रिपाठी ने काव्य पाठ किया। डॉ अजय प्रसून की उपस्थिति में उनकी रचना का काव्य पाठ उनके अस्वस्थ होने की दशा में प्रवीण पाण्डेय ‘आवारा’ द्वारा किया गया।अंत में संस्था के आयोजक प्रवीण पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी साहित्यकारों को अंगवस्त्र सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required