Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • आराधिका राष्ट्रीय मंच पर दीपावली रोशनी वाली विषयक काव्य गोष्ठी का आयोजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर दीपावली रोशनी वाली विषयक काव्य गोष्ठी का आयोजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर दीपावली रोशनी वाली विषयक काव्य गोष्ठी का आयोजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर दिनांक 24 अक्टूबर ’24 को ‘दीपावली रोशनी वाली’ और वरिष्ठ गजलकार रामदेव राही के ‘जन्मदिन’ विषयक काव्य गोष्ठी का भव्य आनलाइन आयोजन संपन्न हुआ।
जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के 40 साहित्यकार सम्मिलित हुए।संध्या 4:00 बजे से रात्रि 7: 30 बजे तक निरंतर 4:30 घंटे तक गतिमान रही काव्यगोष्ठी का शुभारंभ सतीश शिकारी ( रतलाम ) ने वाणी वंदना द्वारा किया। तत्पश्चात संस्थापिका/ अध्यक्षा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए अपने भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति प्रदान की एवं पटल संरक्षिका/ वरिष्ठ साहित्यकार सरोज गर्ग ने मंच को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। मंच सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए मंच को सुशोभित किया ।अपनी अभिव्यक्ति के द्वारा महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए साधुवाद प्रकट किया।
गोष्ठी का संचालन मंच महासचिव, वरिष्ठ साहित्यकार‌ सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा), आभार गुप्ता (इंदौर), अनिता बाजपाई (वर्धा/ महाराष्ट्र) ने किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरि. गजलकार रामदेव शर्मा राही( मथुरा उत्तर प्रदेश ) रहे। जिनकी की अनुमति से विधिवत काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।
सबसे अंत में मुख्य अतिथि राही ने दीपावली और उनके जन्मदिन विषयक आयोजित काव्यगोष्ठी की
सराहना करते हुए पटल संस्थापिका निधी बोथरा जैन और सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपनी रचना का पाठ किया।
मुख्य अतिथि द्वारा इस भव्य अंतरराष्ट्रीय काव्यगोष्ठी के स्थगित की घोषणा के साथ गोष्ठी संपन्न हुई।
मंच महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित कवियों कवयित्रियों का आभार प्रकट किया।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षिका सरोज गर्ग ,सलाहकार अनीता बाजपाई , महासचिव सुधीर श्रीवास्तव का हमेशा की तरह सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
गोष्ठी में आ. संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, शिवनाथ सिंह शिव, शिवकुमार मामा, संध्या श्रीवास्तव ‘सांझ’, पार्वती देवी, डा.देवीदीन अविनाशी, सुरेश बंछोर, नंद किशोर बहुखंडी, रामदेव राही, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश शिकारी, सुनील कुमार नकुड़, आभार गुप्ता श्रीनिवास यन, राम मनोहर लाल, ईश्वर साहू, ममता जैन कच्छारा, सुषमा अग्रवाल जी, डॉ राजेश तिवारी जी ,’मक्खन’, प्रो डॉ शरद नारायण खरे, पुष्पलता शर्मा, षेक नस्रीन, गीता कुमारी गुस्ताख, कमला सिंह पद्मा, डॉ राजकुमारी वी अग्रवाल, जी. विजयमेरी, ईश्वर चंद्र जायसवाल, अविनाश खरे, चंद्रकला भरतिया, डॉ शशिकला अवस्थी, मोनिका वर्मा जी जुगनू, मीता लुनिवाल जी “मीत”, प्रेम नारायन तिवारी, निवेदिता सिन्हा, डॉ अम्बे कुमारी, डॉ अर्चना पाण्डेय, मधुलिका स्वरूप, डॉ भारती गुप्ता जी आदि ने रामदेव राही को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए दीपावली विषयक रचनाओं से दीपपर्व की महत्ता को रेखांकित किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required