राम चरित मानस की हर चौपाई मंत्र है: डॉक्टर अखिलेश मिश्रा लखनऊ,
राम चरित मानस की हर चौपाई मंत्र है: डॉक्टर अखिलेश मिश्रा लखनऊ, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में सनातन साहित्य के संबंध में व्यापक परिचर्चा हुई। जिसका कुशल संचालन युवा कवि शेखर त्रिपाठी ने किया।
सनातन साहित्य की सरल भाषा में परिचर्चा हुई , जिसके मुख्य वक्ता लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर अहिमर्दन पुरी लखनऊ के मुख्य सेवादार डॉ विवेक ताँगड़ी और आई.ए.एस. एवं वरिष्ठ कवि/शायर डॉ. अखिलेश मिश्र एवं प्रवक्ता अवधी हरि थे।डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राम चरित मानस की हर पंक्ति मंत्र हैं।
साहित्य संकल्प के दौरान परिचर्चा के कई सत्र आयोजित हुए। इस अवसर पर कविता तब और अब,मानसिक अवसाद से बचने के उपाय, रुपहले पर्दे पर तब और अब विषय पर भी परिचर्चा हुई। इस परिचर्चा में मुख्य वक्ता मनोज राजन त्रिपाठी एवं आत्मप्रकाश मिश्रा थे।
कवि सम्मेलन के देवल आशीष मंच पर कई सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर अरविंद झा, राम राज भारती, रामशंकर सिंह, राजीव वत्सल, अर्श लखनवी, अनिल अनिकेत, वरिष्ठ कवयित्री मनीष मिश्रा, अलका अस्थाना, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, इंद्रासन सिंह इंदु शैलेश कुमार सचान, सुशील सिंह आदि दो सौ साहित्यकार उपस्थित रहे।
द्वि दिवसीय साहित्यिक समारोह का समापन पूर्व उपमुख्य मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया।डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज की विषमता दूर करने का कार्य साहित्य ने किया है।साहित्य मन के तनाव को कम करता है मन को सकून देता है।उन्होंने
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के निर्माण के लिए पचास लाख रुपए देने की घोषणा की।