Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित हुए लेखक महेन्द्र गर्ग

हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित हुए लेखक महेन्द्र गर्ग

हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित हुए लेखक महेन्द्र गर्ग

भोपालगढ़ जोधपुर राजस्थान

हमरंग फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30 जनवरी को साहित्यकारों के उत्साहवर्धन हेतु, हिन्दी साहित्य के विस्तार में अमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को हिन्दी सेवी सम्मान – 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें लेखक महेन्द्र गर्ग रंगरसिया निवासी भोपालगढ़ जोधपुर को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी गर्ग को लेखन कला में राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान, विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान,शिक्षक रत्न सम्मान 2024,दीपोत्सव साहित्य सम्मान, स्वर्णिम साहित्य गणतंत्र उत्सव सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं।
हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स जी ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है, और सभी मिलकर साहित्य की सेवा करें, बस यही एक मात्र उद्देश्य है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी अविचल जी ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को अपनी ओर शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ-साथ इस सम्मान समारोह के सफल आयोजन में संस्था की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर,‌ पूरी लगन से मेहनत की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required