Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मानसरोवर मार्कण्डेय रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को देश भर से मिली शुभकामनाएं

मानसरोवर मार्कण्डेय रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को देश भर से मिली शुभकामनाएं

 

*मानसरोवर मार्कण्डेय रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को देश भर से मिली शुभकामनाएं —मान सिंह सुथार,*

 

*नई दिल्ल:-* आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर-प्रदेश के प्रतिष्ठित समाजसेवी एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को उनकी निडरता एवं निष्काम समाज सेवा के लिए उनके जन्मदिवस के अवसर पर मानसरोवर मार्कण्डेय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में उनके जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। आईजा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित देश भर से आईजा पदाधिकारियों ने आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को मानसरोवर मार्कण्डेय रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।

आईजा के राष्ट्रीय महामंत्री के विवेक वत्स ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट धनंजय पाण्डेय का यह सम्मान मान सरोवर की मासिक पत्रिका में दर्ज किया गया है, जो धनंजय पाण्डेय की गरिमा और प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना आईजा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आईजा के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट धनंजय पाण्डेय से पूर्व गत पखवाड़े आईजा के चीफ को-ऑर्डिनेटर आशुतोष अवस्थी को मान सरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक मान सिंह सुथार जी द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया था।

 

आईजा के राष्ट्रीय महासचिव धीरज भारद्वाज ने एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के जज्बे से देश और देशवासियों को जागरूक बनाने तथा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके योगदान की यह यात्रा अभी जारी है और भावी पीढ़ी उनके इस योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगी।

आईजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने राजस्थान से एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका सम्मान सम्पूर्ण आईजा संगठन का सम्मान है।

आईजा मार्गदर्शक मंडल के चेयरमैन नरेंद्र भारद्वाज ने एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभा कभी किसी सम्मान का मोहताज नहीं होती। सम्मान सदैव प्रतिभान व्यक्तित्व के सामने स्वयं चलकर आता है । धनंजय पाण्डेय के व्यक्तित्व ने इस तथ्य को प्रमाणित किया है। आईजा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ: अशोक अग्रहरि ने अपने शुभकामना संदेश में धनंजय पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आईजा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विक्रम सिंह कठइत, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रमेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश प्रवीण बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष मुरारी लाल रैदास सहित सम्पूर्ण भारत से आईजा पदाधिकारियों ने एडवोकेट धनंजय पाण्डेय को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी,

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required